← Shipping Guideडिलीवरी और ट्रैकिंग

फ़र्स्ट माइल और लास्ट माइल डिलीवरी क्या है? पार्सल के तीन हिस्से, और देरी किसके हिस्से में

ग्राहक फ़ोन करके पूछता है "माल कहाँ है?" और आप कूरियर को, कूरियर हब को दोष देता है। यह बहस तब छोटी हो जाती है जब पता हो कि पार्सल ने किस हिस्से में कितने घंटे लिए। हर पार्सल तीन टुकड़ों में सफ़र करता है, और हर टुकड़े की गड़बड़, चार्ज और जवाब देने वाला अलग है।

🚚
ShipSeth Research Desk
Delhi, India · Updated 4 नवंबर 2026

सीधा जवाब

फ़र्स्ट माइल पार्सल का पहला हिस्सा है: आपके गोदाम से कूरियर के पहले हब तक। मिडिल माइल शहरों के बीच के हब और ट्रक हैं। लास्ट माइल डिलीवरी सेंटर से ग्राहक के दरवाज़े तक का हिस्सा है, जो Out for Delivery से शुरू होकर Delivered या NDR पर ख़त्म होता है। सबसे ज़्यादा गड़बड़ लास्ट माइल में होती है।

देरी किस माइल में हुई? ट्रैकिंग की तारीख़ें डालिए

ट्रैकिंग पेज से चार समय उठाइए: बुकिंग, Picked Up, पहला Out for Delivery, और Delivered या NDR। जो हुआ ही नहीं, उसे ख़ाली छोड़ दीजिए; टूल अभी के समय तक गिनेगा। टूल हर माइल के घंटे अलग करता है और बताता है कि पिकअप सही दिन हुआ या नहीं।

2.2 दिन
फ़र्स्ट माइल · 42%
2.7 दिन
मिडिल माइल · 51%
9.3 घंटे
लास्ट माइल · 7%

सबसे ज़्यादा समय मिडिल माइल में गया (51%)। पिकअप माँगे गए दिन से 1 दिन देर से हुआ, और यह देरी बाद में कोई कूरियर पूरी नहीं कर पाता।

अगली बार देखिए कि बुकिंग पिकअप कट-ऑफ़ से पहले हो, और जिस दिन राइडर न आए उसी दिन सपोर्ट को लिखिए।

बुकिंग से डिलीवरी या NDR तक 5.3 दिन लगे, यानी ग्राहक को बताए 5 दिन से करीब 0.3 दिन ज़्यादा। अगले ऑर्डर पर इस रूट के लिए एक दिन ज़्यादा बताइए, या ऊपर वाली वजह ठीक कीजिए।

सपोर्ट को भेजने वाला मैसेज

नमस्ते, AWB: [AWB नंबर]
बुकिंग: सोमवार 2/11, पिकअप का दिन: मंगलवार 3/11
फ़र्स्ट माइल: 2.2 दिन
मिडिल माइल: 2.7 दिन
लास्ट माइल: 9.3 घंटे
डिलीवरी में देरी किस वजह से हुई, कृपया कूरियर से पता करके बताइए।

समय वैसे ही पढ़े जाते हैं जैसे ट्रैकिंग पर लिखे हैं (भारतीय समय)। पिकअप का दिन ShipSeth के नियम से निकलता है: Delhivery पर शाम 6 बजे तक की बुकिंग उसी दिन माँगी जाती है, बाक़ी कूरियर पर अगले दिन। हर स्कैन लाइन का मतलब In Transit का मतलब वाले डिकोडर में है; स्टेटस से माइल पहचानने वाला टूल अंग्रेज़ी गाइड में।

फ़र्स्ट माइल डिलीवरी क्या होती है?

फ़र्स्ट माइल वह हिस्सा है जिसमें पार्सल आपके हाथ से निकलकर कूरियर के पहले हब पर स्कैन होता है।

इसमें तीन चीज़ें होती हैं। पहले पिकअप की माँग कूरियर तक जाती है। Delhivery पर शाम 6 बजे तक की बुकिंग उसी दिन के पिकअप में जाती है, दोपहर 2 बजे के बाद वाली 4 से 7 बजे के स्लॉट में; बाक़ी कूरियर अगले दिन आते हैं। फिर राइडर आकर हर पार्सल स्कैन करता है। फिर पिकअप वैन अपना पूरा रूट निपटाकर शाम को हब पहुँचती है, और वहाँ पहला हब स्कैन होता है।

यहाँ की सबसे आम गड़बड़ है राइडर का न आना, या आधे पार्सल ले जाना। दूसरी गड़बड़ ज़्यादा महँगी है: राइडर पार्सल ले गया, पर हब कहता है माल पहुँचा ही नहीं। उस दिन आपके पास सिर्फ़ एक सबूत होता है, राइडर के दस्तख़त वाला मैनिफेस्ट। इसलिए मैनिफेस्ट हर कूरियर का अलग छापिए और दस्तख़त के बिना वैन मत जाने दीजिए। पूरा तरीका कूरियर पिकअप और मैनिफेस्ट वाली गाइड में है।

ShipSeth का ट्रैकिंग डेस्क पिकअप न होने पर 24 घंटे में झंडा लगाता है, 48 पर मामला उठाता है और 72 पर सबसे ऊपर रखता है। Picked Up के बाद 24 घंटे में हब स्कैन न आए, तब भी कूरियर से पूछा जाता है।

मिडिल माइल क्या है, और इसमें ट्रैकिंग चुप क्यों हो जाती है?

मिडिल माइल भेजने वाले शहर के हब से डिलीवरी वाले शहर के सेंटर तक का पूरा रास्ता है, और इसमें स्कैन सिर्फ़ हब पर होते हैं।

पार्सल एक सील बोरी में डलता है, बोरी ट्रक या फ़्लाइट में, और बीच में एक-दो सॉर्टिंग हब आते हैं। सूरत से पटना जैसे लंबे सरफ़ेस रूट पर ट्रक घंटों, कई बार पूरा दिन, बिना रुके चलता है, और उस बीच कोई स्कैन नहीं आता। ट्रैकिंग पर In Transit लिखा रहता है और कुछ नहीं बदलता। यह गड़बड़ नहीं है।

गड़बड़ तब है जब बोरी रात का ट्रक छोड़ दे, ग़लत हब पर उतर जाए (स्कैन पर "Misrouted"), या रविवार को हब में पड़ी रहे। ShipSeth आख़िरी स्कैन के 48 घंटे बाद कूरियर से पूछता है, 72 पर ऊपर ले जाता है, और 7 दिन बिल्कुल चुप रहने पर पार्सल को संभावित गुम मानता है। ध्यान रहे, यह घड़ी पिकअप से नहीं, आख़िरी स्कैन से चलती है। स्कैन की हर लाइन का हिंदी मतलब In Transit का मतलब वाली गाइड में है।

लास्ट माइल डिलीवरी क्या है, और सबसे ज़्यादा दिक़्क़त इसी में क्यों आती है?

लास्ट माइल डिलीवरी सेंटर से ग्राहक के दरवाज़े तक का हिस्सा है, और यह इसलिए मुश्किल है कि यहाँ पार्सल पहली बार एक इंसान, एक पते और एक फ़ोन नंबर पर निर्भर होता है।

एक डिलीवरी बॉय सुबह दर्जनों पार्सल का बैग लेकर निकलता है। गली का नाम अधूरा है, ग्राहक का फ़ोन बंद है, COD की रक़म तैयार नहीं है, दुकान दोपहर में बंद है: इनमें से कोई भी बात हो तो शाम को Delivered की जगह NDR आता है। मिडिल माइल का ट्रक सैकड़ों पार्सल एक साथ ले जाता है; लास्ट माइल में हर पार्सल अपनी अलग लड़ाई है।

  • NDR आए तो 48 घंटे: NDR Management में Re-attempt, पता बदलना, फ़ोन बदलना या RTO में से एक चुनिए। कूरियर का कट-ऑफ़ शाम 7 बजे है; उसके बाद दिया जवाब अगले दिन की कोशिश में नहीं, उसके बाद वाली में जाता है।
  • आप जवाब न दें तो: पहले तीन NDR पर ShipSeth 48 घंटे बाद ख़ुद री-अटेम्प्ट माँगता है।
  • फ़र्ज़ी अटेम्प्ट की पहचान: उस दिन Out for Delivery स्कैन के बिना आया NDR, सुबह 8 से रात 9 के बाहर लगा NDR, या एक दिन में दो कोशिशें। ऐसे NDR को ShipSeth अलग से पकड़ता है। NDR के हर कारण का सही जवाब NDR क्या होता है में है।
  • ODA पिनकोड: कूरियर के रोज़ के इलाक़े से बाहर का पता। उस पर अलग चार्ज लगता है और डिलीवरी में एक-दो दिन ज़्यादा लगते हैं (ODA क्या होता है)।

सीधी सलाह: COD ऑर्डर पर Out for Delivery का WhatsApp जाते ही ग्राहक को एक कॉल कर लीजिए। लास्ट माइल की आधी गड़बड़ें उसी दिन, उसी एक कॉल से बचती हैं।

कौन-सा चार्ज किस माइल का है?

बिल का भाड़ा ज़्यादातर मिडिल माइल का पैसा है; बाक़ी लाइनें किसी एक माइल की ख़ास शर्त से जुड़ी हैं।

चार्जमाइलकब लगता है
पिकअप चार्ज (first-mile pickup)फ़र्स्ट माइलसिर्फ़ B2B माल पर, प्रति किलो। B2B रेट स्क्रीन पर Self Drop चुनकर कार्टन ख़ुद हब पहुँचाइए, तो यह लाइन कोट से हट जाती है।
ग्रीन टैक्स (दिल्ली/NCR)फ़र्स्ट या लास्ट माइलB2B माल पर, एक शिपमेंट पर एक बार, जब पिकअप या डिलीवरी दिल्ली/NCR में हो। NCR से NCR वाले माल पर भी दो बार नहीं।
भाड़ाज़्यादातर मिडिल माइलहर शिपमेंट पर। पार्सल पर ज़ोन और वज़न स्लैब से, B2B पर चार्जेबल किलो × रीजन रेट से।
फ़्यूल सरचार्ज / DPHमिडिल माइलजिस रेट कार्ड में हो। शहरों के बीच चलने वाले ट्रक डीज़ल पर चलते हैं, इसलिए यह डीज़ल के भाव के साथ बदलता है।
ODAलास्ट माइलसिर्फ़ तब, जब डिलीवरी पिनकोड कूरियर के रोज़ के डिलीवरी इलाक़े से बाहर हो।
COD चार्जलास्ट माइलCOD ऑर्डर पर, क्योंकि रक़म दरवाज़े पर डिलीवरी बॉय वसूलता है।
RTO भाड़ावापसीसिर्फ़ लौटे हुए पार्सल पर, रेट कार्ड की RTO लाइन से।

ShipSeth पर हर लाइन बुकिंग से पहले कोट में अलग दिखती है, और पैसा प्रीपेड वॉलेट से हर शिपमेंट पर कटता है। COD की वसूली हुई रक़म हफ़्ते में दो बार, हर मंगलवार और शुक्रवार, आपके खाते में आती है।

एक उदाहरण: सूरत से पटना, साड़ी का एक पार्सल

यह उदाहरण समझाने के लिए है, किसी असली शिपमेंट का नहीं; ऊपर के टूल में यही तारीख़ें पहले से भरी हैं।

सूरत के रिंग रोड वाले एक साड़ी विक्रेता ने सोमवार 2 नवंबर सुबह 11 बजे पटना का COD ऑर्डर बुक किया, Delhivery के अलावा किसी कूरियर पर। ग्राहक को 5 दिन बताए।

पिकअप का दिन: मंगलवार 3/11 · Picked Up: बुधवार 4/11 शाम 4:30 · Out for Delivery: शनिवार 7/11 सुबह 9:30 · Delivered: शनिवार शाम 6:45

फ़र्स्ट माइल करीब 2.2 दिन, मिडिल माइल करीब 2.7 दिन, लास्ट माइल 9.3 घंटे। पहली नज़र में लगता है कि ट्रक धीमा था। पर टूल बताता है कि पिकअप माँगे गए दिन से एक दिन देर से हुआ। बुकिंग से डिलीवरी तक करीब 5.3 दिन लगे; अगर राइडर मंगलवार को आ जाता, तो पार्सल 5 दिन के अंदर पहुँच जाता। यानी इस वादे को मिडिल माइल ने नहीं, फ़र्स्ट माइल ने तोड़ा।

सबक़ सीधा है: जिस दिन राइडर न आए, उसी शाम सपोर्ट को AWB भेजिए। अगले दिन तक रुकने का मतलब है ग्राहक के वादे में से एक दिन कम।

पार्सल RTO हो जाए तो तीनों माइल का क्या होता है?

RTO में पार्सल वही तीनों माइल उल्टी दिशा में, उसी AWB पर, दोबारा चलता है।

ग्राहक के शहर का सेंटर पार्सल को वापस हब भेजता है, ट्रक उसे आपके शहर लाता है, और आपके इलाक़े का डिलीवरी बॉय उसे आपके पिकअप पते पर देता है। वापसी आम तौर पर आगे वाले सफ़र से ज़्यादा दिन लेती है, इसलिए ShipSeth वापसी पर 48 घंटे की चुप्पी पर नज़र रखता है, 72 पर कूरियर से पूछता है, 120 पर मामला ऊपर ले जाता है और 10 दिन पर संभावित गुम मानता है। वापसी का भाड़ा रेट कार्ड की RTO लाइन से कटता है; RTO कम करने के तरीके RTO क्या है वाली गाइड में हैं।

पिकअप पते पर किसी को लौटता माल लेने के लिए रखिए, और दस्तख़त से पहले डिब्बा देख लीजिए।

हर माइल, एक स्क्रीन पर

पिकअप से डिलीवरी तक हर स्टेटस, और हर चार्ज बुकिंग से पहले

रजिस्ट्रेशन मुफ़्त, कोई मासिक फीस नहीं। प्रीपेड वॉलेट से हर शिपमेंट का भुगतान, कूरियर के रेट की लाइव तुलना, और ग्राहक को WhatsApp पर स्टेटस की सूचना।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लास्ट माइल डिलीवरी क्या होती है?
लास्ट माइल डिलीवरी पार्सल का आख़िरी सफ़र है: ग्राहक के शहर के डिलीवरी सेंटर से उसके दरवाज़े तक। ट्रैकिंग पर यह Out for Delivery से शुरू होकर Delivered या NDR पर ख़त्म होता है। ग़लत पता, बंद फ़ोन, COD पर मना करना और फ़र्ज़ी अटेम्प्ट, सब यहीं होते हैं।
फ़र्स्ट माइल डिलीवरी का मतलब क्या है?
फ़र्स्ट माइल वह हिस्सा है जिसमें पार्सल आपकी दुकान या गोदाम से कूरियर के पहले हब तक जाता है: पिकअप की माँग, राइडर का आकर स्कैन करना, और हब पर पहला स्कैन। ShipSeth पर यह Waybill Generated, Pickup Scheduled और Picked Up वाले स्टेटस हैं।
मिडिल माइल क्या होता है?
मिडिल माइल भेजने वाले शहर के हब से डिलीवरी वाले शहर के सेंटर तक का रास्ता है, बीच के सॉर्टिंग हब और ट्रक या फ़्लाइट समेत। ट्रैकिंग पर यह In Transit दिखता है और स्कैन सिर्फ़ हब पर आते हैं, इसलिए एक-दो दिन चुप रहना आम है।
तीनों में सबसे महँगा कौन-सा माइल है?
कूरियर के लिए लास्ट माइल, क्योंकि एक डिलीवरी बॉय दिन में दर्जनों पतों पर जाता है और उनमें से कुछ नाकाम होते हैं। आपके बिल पर भाड़ा ज़्यादातर मिडिल माइल का पैसा है, और लास्ट माइल ODA, COD चार्ज और नाकाम डिलीवरी पर RTO भाड़े के रूप में दिखता है।
पिकअप में देरी हो तो ज़िम्मेदार कौन है?
दोनों। कूरियर को माँगे गए दिन राइडर भेजना है, और आपको पार्सल पैक, लेबल लगा और मैनिफेस्ट पर रखना है। पिकअप की माँग जा चुकने के बाद बुक हुआ पार्सल अगले दिन के पिकअप में जाता है, यह देरी नहीं गिनी जाती।
ग्राहक को किस माइल पर WhatsApp अपडेट जाता है?
ShipSeth ग्राहक को तीन जगह WhatsApp भेजता है: पहला In Transit स्कैन आने पर (मिडिल माइल शुरू), Out for Delivery पर (लास्ट माइल शुरू), और Delivered पर। यह सिर्फ़ स्टेटस की सूचना है; WhatsApp से बुकिंग नहीं होती।