← Shipping Guideसेलिंग चैनल

इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के ऑर्डर कैसे भेजें: एडवांस, COD और रात की बुकिंग शीट

दिन भर DM और चैट में ऑर्डर आते हैं, रात को पैकिंग होती है। बीच का काम, यानी पता पक्का करना, एडवांस लेना और हर ऑर्डर को कूरियर पर चढ़ाना, ज़्यादातर सेलर एक-एक करके करते हैं। यह पेज उसी हिस्से का तरीक़ा है, और आख़िर में एक टूल जो पूरे दिन के ऑर्डर की बुकिंग फ़ाइल बना देता है।

📦
ShipSeth Research Desk
Delhi, India · 12 नवंबर 2026 · अपडेट 17 नवंबर 2026

सीधा जवाब

इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप का ऑर्डर भेजने के लिए चैट में ही पूरा पता, 6 अंक का पिनकोड और चालू मोबाइल नंबर लीजिए। फिर पूरा पैसा लीजिए या इतना एडवांस कि लौटे पार्सल का भाड़ा निकल आए। बुकिंग में Invoice Value में पूरा दाम और COD Amount में सिर्फ़ बाकी रक़म लिखिए, और ग्राहक को ट्रैकिंग लिंक भेजिए।

चैट से आए ऑर्डर में गड़बड़ कहाँ होती है?

ज़्यादातर गड़बड़ बुकिंग से पहले होती है, कूरियर तक पहुँचने से पहले ही।

वेबसाइट का चेकआउट ग्राहक से पिनकोड भरवाता है, पैसा पहले लेता है और ऑर्डर का रिकॉर्ड बना देता है। DM में ऐसा कुछ नहीं होता। मैसेज आता है "भैया, लखनऊ भेज दो, पैसे डिलीवरी पर दे दूँगी", और बाकी सब आपको पूछना पड़ता है। वही सूट ग्राहक ने दो और पेज से भी मँगाया हो, तो जो पहले पहुँचा वो ले लिया, बाकी लौट आए।

तो काम का क्रम बदलिए: पहले पता और पैसा, फिर बुकिंग। ShipSeth पर इसके लिए न वेबसाइट चाहिए, न इंस्टाग्राम को किसी ऐप से जोड़ना। एक ऑर्डर हो तो Orders में हाथ से बुक कीजिए; दस-बीस हों तो नीचे वाली शीट बनाकर Bulk Upload से एक साथ।

बुक करने से पहले ग्राहक से क्या-क्या पूछें?

वह सब जो बुकिंग फ़ॉर्म माँगेगा, एक ही मैसेज में, और पैसा लेने से पहले।

ShipSeth का फ़ॉर्म कुछ बातों पर बुकिंग आगे बढ़ने ही नहीं देता। ये नियम पहले से पता हों तो चैट में ही सही चीज़ माँग लेंगे:

फ़ॉर्म का खानाफ़ॉर्म क्या मानता हैचैट में क्या आता है, और क्या पूछें
मोबाइलठीक 10 अंक। "+91 98765 43210" 12 अंक बनता है और रुक जाता हैअक्सर कुछ नहीं आता, क्योंकि ग्राहक मानता है कि आपके पास उसका नंबर है। इंस्टाग्राम पर नंबर होता ही नहीं; पूछिए "डिलीवरी वाला किस नंबर पर फ़ोन करे?"
पता6 अक्षर से छोटा, सिर्फ़ अंक, या "test" जैसा शब्द हो तो फ़ॉर्म रोक देता है"मंदिर के पास, सेक्टर 15" जैसा पता फ़ॉर्म पास कर देगा, पर डिलीवरी वाला नहीं ढूँढ पाएगा। मकान या फ़्लैट नंबर और मंज़िल ज़रूर पूछिए
पिनकोडठीक 6 अंक। इसी से शहर और राज्य अपने आप भर जाते हैंकई बार दफ़्तर का पिनकोड आ जाता है, या पता नोएडा का और पिनकोड दिल्ली का। इलाक़े से मिलाकर देखिए
नामख़ाली नहीं होना चाहिएइंस्टाग्राम का हैंडल नहीं, वह नाम जो दरवाज़े पर पूछा जाए

ग्राहक ने पता हिंदी में टाइप करके भेजा हो तो उसे शीट या फ़ॉर्म में वैसे ही मत चिपकाइए। ShipSeth का लेबल जिस फ़ॉन्ट में छपता है उसमें देवनागरी अक्षर नहीं हैं, इसलिए पता रोमन अक्षरों में जाना चाहिए। कूरियर के लिए पता कैसे लिखें वाली गाइड की पता पर्ची यही करती है: हिंदी पता चिपकाइए, लेबल वाली लाइन और कमी हो तो ग्राहक के लिए मैसेज, दोनों मिल जाते हैं।

नए ग्राहक को जोड़ते समय "Save to address book for future shipments" पर टिक कर दीजिए। अगली बार वही ग्राहक Frequent और Recent में दिख जाएगा, और पता बदला हो तो वहीं पकड़ में आ जाता है। कई पिनकोड एक साथ जाँचने हों तो pincode checker में डालिए; किस पिनकोड पर COD नहीं है या ODA लगता है, वह दिख जाएगा। पिनकोड बिल्कुल न चले तो पिनकोड सर्विसेबल नहीं है वाली गाइड देखिए।

कितना एडवांस लें?

इतना कि ग्राहक पार्सल लेने से मना कर दे, तो जाने और लौटने का भाड़ा और COD फ़ीस उसी एडवांस से निकल आए।

यहाँ ज़्यादातर सेलर दाम का 10% या 20% माँगते हैं। यह तरीक़ा उल्टा पड़ता है: ₹499 के ऑर्डर पर 20% यानी ₹100, जो लौटे पार्सल का भाड़ा भी नहीं ढकता, और ₹5,000 के लहंगे पर ₹1,000, जिस पर नया ग्राहक हिचकता है। नुक़सान भाड़े का होता है, और भाड़ा पार्सल के वज़न और रूट से तय होता है, दाम से नहीं। इसलिए एडवांस भी वहीं से निकालिए।

ऑर्डर का दामसबसे छोटा एडवांस जो पूरा नुक़सान ढकेCOD AmountCOD फ़ीस
₹499₹180₹319₹35 (2% सिर्फ़ ₹6.38)
₹1,299₹180₹1,119₹35 (2% = ₹22.38)
₹4,500₹230₹4,270₹85.40

उदाहरण के रेट: आधा किलो का पार्सल, जाने का भाड़ा ₹72, लौटने का ₹72, COD फ़ीस 2% या ₹35, जो ज़्यादा हो। हिसाब: एडवांस ≥ ₹72 + ₹72 + बाकी रक़म पर COD फ़ीस, फिर अगले ₹10 तक ऊपर। अपने रेट कार्ड के आँकड़े डालकर यही हिसाब अंग्रेज़ी गाइड का advance planner कर देता है।

टेबल की पहली लाइन पर ध्यान दीजिए। ₹499 के ऑर्डर पर ₹180 एडवांस, दाम का एक-तिहाई से ज़्यादा है। ऐसे सस्ते ऑर्डर पर एडवांस की बहस करने से अच्छा है पूरा पैसा UPI पर माँग लें; जो ग्राहक ₹180 दे सकता है वह ₹499 भी दे देगा। एडवांस का तरीक़ा ₹1,000 से ऊपर वाले ऑर्डर पर सबसे ठीक बैठता है।

एडवांस रखेंगे या लौटाएँगे, यह पैसा लेने से पहले लिख दीजिए। बाद में बताया तो झगड़ा होगा। तैयार मैसेज (हिंग्लिश या अंग्रेज़ी में) अंग्रेज़ी गाइड के message builder से कॉपी हो जाता है।

एडवांस वाला ऑर्डर ShipSeth पर कैसे बुक करें?

Invoice Value में ऑर्डर का पूरा दाम लिखिए और COD Amount में सिर्फ़ वह रक़म जो डिलीवरी पर लेनी है।

दोनों खाने बुकिंग फ़ॉर्म के पहले स्टेप, Check Rates, में साथ-साथ हैं; COD Amount तभी दिखता है जब पेमेंट मोड COD चुनें। Invoice Value माल की क़ीमत है, जो शिपमेंट की declared value बनकर जाती है। पार्सल खोया या टूटा तो क्लेम इसी पर तौला जाता है। COD Amount वह नक़द है जो डिलीवरी वाला माँगेगा। दोनों में बाकी रक़म लिख दी, तो रोज़ कुछ नहीं बिगड़ता, पर जिस दिन पार्सल खोएगा उस दिन क्लेम छोटी रक़म पर अटकेगा। ज़्यादा जानकारी डिक्लेयर्ड वैल्यू वाली गाइड में है।

उदाहरण: सूरत से इंदौर, ₹2,450 का सूट, ₹300 एडवांस

ग्राहक ने ₹300 UPI पर भेजे। रेट कार्ड पर COD फ़ीस 2% या ₹35, जो ज़्यादा हो। (उदाहरण के आँकड़े।)

Invoice Value ₹2,450 · COD Amount ₹2,150 · COD फ़ीस = 2% × ₹2,150 = ₹43

पूरा COD होता तो फ़ीस 2% × ₹2,450 = ₹49 बनती। ShipSeth पर प्रतिशत वाली COD फ़ीस COD Amount पर लगती है, Invoice Value पर नहीं, इसलिए एडवांस से फ़ीस भी ₹6 घटी। छोटे ऑर्डर पर यह फ़र्क़ नहीं दिखता, क्योंकि वहाँ ₹35 की न्यूनतम फ़ीस ही लगती है।

बुक दबाने से पहले COD Amount दोबारा देखिए। AWB बनने के बाद सेलर पैनल से यह नहीं बदलता। ShipSeth की ऑपरेशंस टीम डिलीवरी से पहले बदल तो सकती है, पर कूरियर के यहाँ यह हाथ से ठीक होता है, इसलिए इसे रोज़ का रास्ता मत बनाइए। ग्राहक ने बुकिंग के बाद बाकी पैसा भी भेज दिया, तो पिकअप से पहले कैंसल कीजिए और Clone & Rebook से प्रीपेड बुक कीजिए। पिकअप स्कैन से पहले का कैंसल भाड़ा उसी समय वॉलेट में लौटा देता है।

चैट के ऑर्डर से बुकिंग शीट

हर चैट का ऑर्डर एक लाइन में भरिए। टूल फ़ोन से +91 हटाता है, एडवांस के हिसाब से prepaid या cod और COD Amount तय करता है, बुकिंग रोकने वाली ग़लती लाल में दिखाता है, और बाकी ऑर्डर की CSV बना देता है जो सीधे Bulk Upload में जाती है। नीचे भरे तीन ऑर्डर नमूने हैं, असली ग्राहक नहीं।

आपके डिब्बे (cm)

छोटा××
मध्यम××
बड़ा××
IG1112-01cod · COD Amount ₹1,099
  • नंबर 9876543210 के रूप में लिखा गया (+91 या 0 हटाकर)
IG1112-02cod · COD Amount ₹2,450
  • पते में मकान या फ़्लैट नंबर नहीं दिखा, एक बार पूछ लीजिए
  • ₹2,450 का पूरा COD, आपकी हद ₹1,500 से ऊपर: एडवांस माँगिए
IG1112-03prepaid
  • नंबर 7014523689 के रूप में लिखा गया (+91 या 0 हटाकर)
  • "छोटा" डिब्बे का वॉल्यूमेट्रिक वज़न 0.50 kg है, असली वज़न से ज़्यादा; बिल इसी पर बनेगा
3 / 3
ऑर्डर शीट में गए
2 COD · 1 prepaid
डिलीवरी पर वसूली ₹3,549, एडवांस मिला ₹850
3 ऑर्डर पर पीली चेतावनी
ये शीट में हैं, पर बुक करने से पहले एक बार देख लीजिए
order_reference,shipment_type,delivery_name,delivery_phone,delivery_email,delivery_address,delivery_pincode,delivery_city,delivery_state,payment_type,cod_amount,declared_value,weight_kg,length_cm,width_cm,height_cm,item_name,item_quantity
IG1112-01,b2c,Neha Arora,9876543210,,"Flat 302, Tower B, Sector 78, near Mahagun Mart",201301,Noida,Uttar Pradesh,cod,1099,1299,0.6,25,20,5,Cotton kurta set x2,1
IG1112-02,b2c,Farhan Siddiqui,9839012345,,"Ghanta Ghar ke paas, Husainabad",226003,Lucknow,Uttar Pradesh,cod,2450,2450,0.5,25,20,5,Chikankari suit,1
IG1112-03,b2c,Ritu Sharma,7014523689,,"H.No. 14, Gali 3, Shastri Nagar",311001,Bhilwara,Rajasthan,prepaid,0,650,0.3,25,20,5,Bandhej dupatta,1

कॉलम के नाम ShipSeth के Bulk Upload के छोटे key हैं (order_reference, cod_amount…), जिन्हें अपलोड वैसे ही पढ़ता है। फ़ाइल को एक्सेल में खोलकर दोबारा सेव मत कीजिए; सीधे अपलोड कीजिए, वरना हिंदी अक्षर बिगड़ सकते हैं। पीली चेतावनी वाला डिब्बा: वॉल्यूमेट्रिक वज़न = लंबाई × चौड़ाई × ऊँचाई ÷ 5,000। सब कुछ आपके ब्राउज़र में चलता है, कहीं कुछ नहीं जाता।

दिन भर के ऑर्डर एक साथ कैसे बुक करें?

Orders में Bulk Upload खोलिए, ऊपर वाले टूल की CSV डालिए, और जितने ऑर्डर के लिए वॉलेट में पैसा है उतने एक बार में बुक हो जाते हैं।

  1. फ़ाइल डालते ही स्क्रीन बताती है कितनी लाइनें सही हैं और कितनी में ग़लती। एक फ़ाइल में 500 लाइन तक जा सकती हैं।
  2. हर सही लाइन पर कूरियर के रेट आते हैं। आप Book दबाते हैं; लाइनें फ़ाइल के क्रम में बुक होती हैं।
  3. आख़िर में सारे लेबल एक साथ डाउनलोड होते हैं। पिकअप उसी तरह बुक होता है जैसे अकेले ऑर्डर का।

हाथ से बनाई शीट में तीन ग़लतियाँ बार-बार दिखती हैं। पहली: शहर और राज्य ख़ाली छोड़ना। अकेले ऑर्डर में ये पिनकोड से अपने आप भरते हैं, पर बल्क शीट में ख़ुद लिखने पड़ते हैं, वरना हर लाइन "City is required" पर रुकेगी। दूसरी: cod वाली लाइन पर COD Amount 0, जो अपलोड नहीं लेता; पूरा पैसा मिल चुका है तो उस लाइन को prepaid लिखिए। तीसरी: ₹50,000 से ऊपर का ऑर्डर। उस पर ई-वे बिल चाहिए और शीट में उसका कॉलम नहीं है, इसलिए वह ऑर्डर अलग से Orders में बुक कीजिए; टूल उसे शीट से बाहर रखता है। बाकी एरर का मतलब बल्क ऑर्डर अपलोड वाली गाइड में है।

भेजने के बाद ग्राहक को क्या दिखता है?

आपकी दुकान के नाम वाला ट्रैकिंग लिंक, और ShipSeth से WhatsApp पर स्टेटस के मैसेज।

लोगो, रंग और सपोर्ट नंबर एक बार Settings → Tracking Page में डाल दीजिए। फिर Orders में ऑर्डर के मेन्यू से Share via WhatsApp चुनिए: WhatsApp ग्राहक के नंबर पर खुलता है और ट्रैकिंग लिंक पहले से लिखा होता है, भेजते आप ख़ुद हैं। लिंक 30 दिन चलता है। ग्राहक WhatsApp पर ऑर्डर बुक या बदल नहीं सकता; ये मैसेज एकतरफ़ा सूचना हैं। कौन-सा मैसेज कब जाता है, वह ट्रैकिंग मैसेज वाली गाइड में है।

प्रीपेड ऑर्डर पर भी लिंक भेजिए। "पार्सल कहाँ है?" वाला मैसेज आना बंद हो जाता है, और जो ग्राहक out for delivery देख लेता है वह डिलीवरी वाले का फ़ोन उठाता है।

पार्सल लौटने लगे तो क्या करें?

पहले NDR का उसी दिन जवाब दीजिए; ज़्यादातर लौटे पार्सल बिना जवाब वाले NDR से बनते हैं।

डिलीवरी फ़ेल होते ही NDR Management में कार्ड खुलता है, 48 घंटे की खिड़की और शाम 7 बजे की डिफ़ॉल्ट कट-ऑफ़ के साथ। "ग्राहक घर पर नहीं था" पर नई तारीख़ डाल देना सबसे आसान बचाव है। उसके बाद अपने आँकड़े देखिए: पिछले महीने के चैट ऑर्डर को पूरे COD और एडवांस वाले में बाँटिए, और दोनों में लौटे पार्सल गिनिए। फ़र्क़ बड़ा है तो ऊपर वाले टूल में "पूरा COD नहीं" की हद नीचे कीजिए। तरीक़े RTO कैसे कम करें और NDR क्या होता है में हैं।

पहले मैसेज से डिलीवरी तक पूरा तरीक़ा क्या है?

पाँच काम हैं, और पहले दो चैट में ही निपटते हैं, बुकिंग से पहले: पूरा पता लेना और एडवांस तय करना।

  1. 01

    चैट में पूरा पता लें

    पैसा लेने से पहले नाम, 10 अंक का मोबाइल, मकान नंबर, गली, इलाक़ा, लैंडमार्क, शहर और 6 अंक का पिनकोड एक ही मैसेज में माँगिए।

  2. 02

    एडवांस तय करें

    पिनकोड पर रेट देखिए। पूरा प्रीपेड लीजिए, या इतना एडवांस कि लौटे पार्सल का आने-जाने का भाड़ा निकल आए।

  3. 03

    शीट में ऑर्डर जोड़ें

    दिन भर के ऑर्डर एक शीट में रखिए: पूरा दाम Declared Value में, बचा हुआ पैसा COD Amount में, पूरा पैसा मिला हो तो prepaid।

  4. 04

    Bulk Upload से बुक करें

    Orders में Bulk Upload खोलिए, फ़ाइल डालिए, लाल रो ठीक कीजिए और Book दबाइए। लेबल एक साथ डाउनलोड होते हैं।

  5. 05

    ट्रैकिंग लिंक भेजें

    हर ऑर्डर पर Share via WhatsApp से ग्राहक को लिंक भेजिए, और NDR आए तो उसी दिन जवाब दीजिए।

डिलीवरी पर वसूला गया COD बाकी COD ऑर्डर की तरह ही आता है: ShipSeth हफ़्ते में दो बार, हर मंगलवार और शुक्रवार, डिलीवर हुए ऑर्डर का COD भेजता है, और भेजी गई रक़म में से कुछ नहीं कटता। एडवांस ShipSeth से होकर नहीं जाता, वह सीधे आपके खाते में आया था। कौन-सी डिलीवरी किस दिन के भुगतान में आएगी, यह COD कैसे काम करता है में देखिए।

एडवांस बताने से पहले भाड़ा जानिए

ग्राहक के पिनकोड का कूरियर रेट देखिए

रजिस्ट्रेशन मुफ़्त, कोई मंथली फ़ीस नहीं। प्रीपेड वॉलेट से हर शिपमेंट का भुगतान, और बुक करने से पहले रेट सामने।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इंस्टाग्राम पर आए ऑर्डर के लिए वेबसाइट चाहिए क्या?
नहीं। ShipSeth पर हर ऑर्डर Orders में हाथ से बुक हो जाता है, या दिन भर के ऑर्डर एक शीट में भरकर Bulk Upload से एक साथ। दोनों के लिए न स्टोर चाहिए, न चैनल जोड़ना।
आधा पैसा पहले और बाकी COD, ऐसा ऑर्डर कैसे बुक करें?
बुकिंग फ़ॉर्म में Invoice Value और COD Amount अलग-अलग खाने हैं। Invoice Value में ऑर्डर का पूरा दाम लिखिए, COD Amount में सिर्फ़ बाकी रक़म। डिलीवरी वाला उतना ही वसूलेगा, और वही रक़म अगले मंगलवार या शुक्रवार के COD भुगतान में आपको मिलेगी।
कितना एडवांस लेना ठीक है?
कम से कम इतना कि ग्राहक पार्सल न ले तो जाने और लौटने का भाड़ा, और COD फ़ीस, उसी से निकल आए। यह दाम का प्रतिशत नहीं, आपके रेट कार्ड से निकली एक तय रक़म है। आधा किलो के पार्सल पर यह अक्सर ₹200 के आसपास बैठती है (उदाहरण के रेट पर)।
बुक करने के बाद COD की रक़म बदल सकते हैं?
सेलर पैनल से नहीं। ShipSeth की ऑपरेशंस टीम डिलीवरी से पहले बदल सकती है, पर कूरियर के यहाँ यह हाथ से ठीक होता है। ग्राहक ने बाकी पैसा भी ऑनलाइन दे दिया हो तो पिकअप से पहले कैंसल करके Clone & Rebook से प्रीपेड बुक कीजिए; पिकअप से पहले का कैंसल भाड़ा वॉलेट में लौटा देता है।
क्या ग्राहक WhatsApp पर ऑर्डर बुक या ट्रैक कर सकता है?
बुकिंग आप करते हैं, ग्राहक नहीं। ShipSeth से ग्राहक को WhatsApp पर स्टेटस के मैसेज जाते हैं, और ऑर्डर की लाइन से Share via WhatsApp दबाकर आप ट्रैकिंग लिंक ख़ुद भेज सकते हैं। ग्राहक की बात आपसे होती है।

स्रोत

  • बुकिंग फ़ॉर्म के नियम (10 अंक का मोबाइल, पते की न्यूनतम लंबाई, 6 अंक का पिनकोड, ₹50,000 से ऊपर ई-वे बिल), Invoice Value और COD Amount के अलग खाने, COD Amount पर लगने वाली प्रतिशत फ़ीस, Bulk Upload के कॉलम और उसकी जाँच, Share via WhatsApp और 30 दिन का लिंक, पिकअप से पहले कैंसल पर रिफ़ंड, NDR की खिड़की, और मंगलवार-शुक्रवार का COD भुगतान: ShipSeth डैशबोर्ड आज जैसे काम करता है, उसी से। इस पेज पर किसी बाहरी स्रोत का आँकड़ा नहीं है; भाड़े और फ़ीस के सारे आँकड़े उदाहरण हैं।